
हापुड़: नवीन मंडी में टोल उपकरणों का सत्यापन, परीक्षण व मुद्रांकन किया गया
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी में शुक्रवार को मापतोल विभाग द्वारा एक कैंप लगाया गया जिसमें वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान सतेंद्र कुमार उत्तम द्वारा लगभग 20 फर्मों के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म, मशीनों एवं तोल उपकरणों का परीक्षण मुद्रांकन किया गया एवं सभी व्यापारियों को 1 सितंबर 2025 से परीक्षण मुद्रांकन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई। विभाग ने बताया कि हापुड़ के नवीन मंडी में तोल उपकरण का वार्षिक सत्यापन, मुद्रांकन परीक्षण हो रहा है। 1 सितंबर से यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी।
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि जो व्यापारी रह गए हैं वह जल्द ही आने वाले दिनों में अपना सत्यापन करा सकते हैं।
यह कैंप पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान E=15 पर लगाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय डाबर, जिला महामंत्री दीपक बंसल आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























