
👁 0 views Views
हापुड़: दो पक्षों में चले लात-घूंसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पीर के पास बाइक सवार और कार सवार लोगों में कहासुनी हो गई जिसने गाली-गलौज का रूप ले लिया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ और डंडे से भी पिटाई की गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहगीरों ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया।
मामला रविवार का है जब कार चालक और बाइक सवार में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































