हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार को कपड़ों की गठिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान चालक मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी तथा ट्रक में लदे सामान को अन्य ट्रक में लादकर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक गुरुवार की दोपहर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं चालक ने मामले की जानकारी ट्रक मालिक को दी जिसके पश्चात अन्य ट्रक के माध्यम से कपड़े की गठिया को उचित स्थान पर भेजा गया।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214






























