
हापुड़: सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जिसकी पहचान आनंद कुमार गुप्ता पुत्र मदनलाल कंसल निवासी मकान नंबर- 323, गोपीपुरा, कोठी गेट, हापुड़, थाना हापुड़ कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से कमज़ोर था।
मामला सोमवार का है जब आनंद कुमार जैसे ही देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur


























