
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों के विपरीत ई-रिक्शाओं का संचालन हो रहा है। पैसेंजर ई-रिक्शाओं को नियमों के विपरीत अवैध रूप से व्यवसाय में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ ई-रिक्शाओं को ओवरलोड कर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। बुधवार को ऐसी ही एक ई-रिक्शा हापुड़ के अतरपुरा चोपला से गुजर रही थी जिसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और तुरंत ओवरलोड ई-रिक्शा का चालान कर दिया। यह ई-रिक्शा हादसे का कारण भी बन सकती है। ई-रिक्शा के ऊपर लदा पाइप लोगों की जान भी ले सकता है।
बुधवार को ओवरलोड ई-रिक्शा जैसे ही हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर पहुंची तो यातायक पुलिसकर्मी ने उसका चालान किया। आपको बता दें कि ई-रिक्शाओं का मकड़जाल हापुड़ में बढ़ता जा रहा है जो नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रही है। पैसेंजर ई-रिक्शाओं को कमर्शियल रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ उन्हें ओवरलोड कर अवैध रूप से माल के परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा करना हादसे को दावत देना है।
*हापुड़: राफेल बनी ई-रिक्शा का यातायात पुलिस ने किया चालान*
*जनपद हापुड़ की पल-पल की अपडेट पाने के लिए जुड़े ग्रुप से*
TEAM *EHapurNews*
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































