VIDEO: हापुड़: बुलंदशहर रोड पर एक घंटे में तीन हादसे, दो गाड़ियां पलटी












हापुड़: बुलंदशहर रोड पर एक घंटे में तीन हादसे, दो गाड़ियां पलटी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर बुधवार की रात एक डिवाइडर कई परिवारों के लिए हादसे का कारण बन गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही की वजह से डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर या साइन बोर्ड नहीं लगा है जिसके चलते गाड़ियां डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे हाईवे पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और गाड़ियों को सीधा कराया और घायलों का हाल जाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर एक डिवाइडर लगा है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने किसी तरह का साइन बोर्ड या रिफ्लेक्टर नहीं लगाया हुआ है। ऐसे में बुलंदशहर से हापुड़ की ओर आ रहे वाहन चालकों को यह डिवाइडर नजर नहीं आता। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से तीन गाड़ियां डिवाइडर के कारण हादसे का शिकार हो गई। पहले तो वैगनआर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी। हालांकि समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे राहगीरों ने गाड़ी को पीछे धकेला। वैगनआर के बाद आई किया गाड़ी हादसे में पलट गई। इसके थोड़ी ही देर बाद आई एक बलिनो गाड़ी भी सड़क हादसे के दौरान पलट गई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बलिनो में विनय निवासी मेरठ अपने परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं किया गाड़ी में सवार खुर्जा निवासी रणवीर, उसकी पत्नी रजनी और बच्चे गाड़ी में सवार थे जो किसी काम से हापुड़ के पास आए थे और मोदीनगर जा रहे थे। गाड़ी को चालक साजिद चला रहा था जिसे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और गाड़ी पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घंटे में तीन सड़क हादसे हुए हैं जबकि पिछले तीन दिनों में कई हादसे हो चुके हैं।

 









Related Posts

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

Read more

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
error: Content is protected !!