हापुड़ः हजारों लोगों ने ली मतदान की शपथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 13वें राष्ट्रीय मतदात दिवस पर हजारों छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, शिक्षक, प्रशासनिक अफसरों व नागरिकों ने शपथ ली कि वे लोकतंत्र की रक्षा हेतु बिना किसी लोभ-लालच के आम चुनाव में मतदान अवश्य करेंगे। यह शपथ जिलाधिकारी मेधा रुपम ने दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य समारोह श्रीमती कमला अग्रवाल स्कूल में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी मेधा रुपम ,मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने सहयोग किया।
कमला अग्रवाल स्कूल की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने स्तुति को मन ही दोहराया।
































