
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद शहर के नालों और नालियों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही है। नगर पालिका की एक टीम निगरानी करने के साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम करेगी जो नाले और नालियों में कूड़ा फेंकते हैं। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। बता दें कि बारिश के दौरान नालों में गंदगी जमा होने की वजह से जलभराव की समस्या पैदा होती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर लोग घरों और दुकानों का कूड़ा सीधे नाली या नालियों में फेंक देते हैं जिससे नाले जाम हो जाते हैं और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका ने इसके समाधान के लिए विशेष टीम बनाकर लोगों को चिन्हित कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। विशेष टीम सुबह और शाम सक्रिय रहेगी और विशेष निगाह रखेगी।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012































