हापुड़: चंडी मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर वायरल हुए मैसेज की यह है सच्चाई











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री चंडी रोड पर स्थित मां चंडी मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने से जुड़ा एक मैसेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मैसेज को यदि गौर से पढ़ा जाए तो उसके नीचे आज्ञा से श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति (रजिस्टर्ड) हापुड़ लिखा हुआ है लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि मंदिर के कुछ पदाधिकारियों ने सहमति बनने से पहले ही इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे समिति की किरकिरी हो रही है।


क्या है मामला:
हाल ही में बरसाने में स्थित राधा-रानी के मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए उनके वस्त्रों को लेकर समिति ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद हापुड़ की श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति ने भी मामले में एक बैठक की। बैठक किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी लेकिन इससे पहले ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भक्तों में भ्रम फैलाने के लिए एक मैसेज वायरल कर दिया।


क्या लिखा है मैसेज में?:
विनम्र आग्रह: सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुड़ा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी फटी जींस आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन करें। कृपया सहयोग करने की कृपा करें। आज्ञा से: श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति रजिस्टर्ड हापुड़।
सोशल मीडिया पर आने लगी प्रतिक्रिया:
जैसे ही मैसेज सोशल मीडिया पर कुछ पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने वायरल किया तो अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी। समिति के मंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का कोई फैसला समिति ने नहीं लिया है।

मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!