
हापुड़: चोरों ने चुराई अपाचे बाइक, दो अन्य बाइकों में भी किया था चोरी का प्रयास
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास खड़ी एक बाइक को चुरा लिया और चोर फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी सचिन वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनकी लाल रंग की अपाचे बाइक चेंबर ऑफ कॉमर्स के पास खड़ी थी। तभी अज्ञात व्यक्ति आया जिसने बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सचिन वर्मा ने मामले में हापुड़ थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























