
हापुड़: गांव सबली में 24 घंटे के भीतर दो युवाओं की मौत से पसरा मातम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की मौत होने से परिजनों के साथ-साथ गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवाओं की मौत से हर कोई दंग है।
गांव सबली में मनोज त्यागी के छोटे बेटे 19 वर्षीय हैप्पी त्यागी को मंगलवार की रात हृदय घाट आने से उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब परिजनों ने हैप्पी को उठाया तो वह अचेत अवस्था में मिला। बता दें कि सबली निवासी मनोज त्यागी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सरस्वती अस्पताल में भर्ती था जिसके पास उसकी मां अस्पताल में मौजूद थी जबकि पिता मनोज घर पर ही थे। तड़के करीब साढे तीन बजे हैप्पी बिस्तर पर अचेत मिला जिसे देखकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं बुधवार की सुबह गांव निवासी विनोद त्यागी का 32 साल का बेटा अमर त्यागी उर्फ दीनू को उल्टी की शिकायत हुई। उसकी नाक से खून बहने लगा। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दीनू को ब्रेन हेमरेज होना बताया। इसके बाद परिवार में मातम छा गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
































