
हापुड़: इंद्रगढ़ी फाटक से भटेल संपर्क मार्ग का जनवरी में शुरू होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंदरगढ़ी में स्थित रेलवे फाटक से भटेल के संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। 15 जनवरी के बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
चौड़ीकरण के दौरान मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण इंदरगढ़ी रेलवे फाटक से चौधरी ताराचंद इंटर डिग्री कॉलेज, गांव सुल्तानपुर, गोंदी सलाई, काठीखेड़ा, काकर, हसनपुर से आजाद नगर होते हुए भटेल संपर्क मार्ग तक होगा। विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती के प्रस्ताव के बाद अक्टूबर में मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे मंजूरी मिली थी जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























