
हापुड़, सीमन/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डीजीसी कृष्णकांत गुप्ता के आवास पर मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा फोर्म के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल और भारतीय जनता पार्टी हापुड़ की जिलाध्यक्ष कविता माधरे का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। डबल इंजन की सरकार से प्रदेश ने दोगुनी रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक व्यापारिक सुरक्षा फोर्म अशोक गोयल, जिला अध्यक्ष हापुड़ भाजपा कविता माधरे, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
व्यापार सुरक्षा फोर्म के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि भारत निर्मित सामान पूरे विश्व में भेजेंगे जिससे भारत की साख और भी ज्यादा बढ़ेगी। इसी के साथ भाजपा की जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया।
इस दौरान पूर्व विधायक जयप्रकाश, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर गोयल, भाजपा नेता मोहन सिंह, व्यापारी नेता जय वर्मा सराफ, वैश्य फेडरेशन की जिलाध्यक्ष रेखा जैन, समाज सेवी रीता गुप्ता, सुदीश रानी गोयल आदि उपस्थित रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























