हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस गौकशी में लिप्त धंधेबाजों को सबक सिखाने में लगी है। शनिवार की मध्य रात्रि को थाना पिलखुवा के गांव छिजारसी बुढेरा फाटक के पास का जंगल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पता चला की थाना पिलखुवा पुलिस और गौकशों के बीच गोलियां चली है। गोली लगने से दो गौकश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बाइक तथा औजार बरामद किए है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि पिलखुवा पुलिस एक इनपुट पर छिजारसी फाटक के पास बदमाशों की तलाश में चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई और गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान गढ़मुक्तेश्वर के गांव वैट का सोनू व फरीदनगर के साजिद के रुप में की गई है। शनिवार की सुबह परतापुर के जंगल में मिले गौवंश अवशेषों में घायलों ने अपना हाथ स्वीकार किया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों पर जनपद हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ व करीब डेढ़ दर्जन मुकद्दमें दर्ज है।
बता दें कि थाना पिलखुवा के गांव परतापुर के जंगल में गौवंश अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया था। मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने एकत्र होकर गौवंश हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया और अवशेषों को जमीन में दबा दिया।





























