हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में लॉटरी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले लॉटरीबाज ने हाथ खड़े कर दिए हैं जिससे कमेटी में निवेश करने वाले लोगों में खलबली की स्थिति बनी हुई है। कई तो ऐसे हैं जिन्हें पिछले एक हफ़्ते से नींद ही नहीं आई और बीपी की दवाई खा रहे हैं। विश्वास पर शुरू हुई यह कमेटी अब धोखे के अंधेरे में जाती हुई दिख रही है। पहले निवेश की यह तस्वीर करीब सवा पांच करोड़ के आसपास नजर आ रही थी लेकिन धीरे-धीरे नाम सामने आने लगे हैं। अब यह आंकड़ा बढ़कर छह करोड़ के पार पहुंच गया है।
लोगों ने मोटा निवेश कर लॉटरी में पैसा लगा दिया लेकिन कुछ समय पहले लाटरीबाज ने हाथ खड़े कर दिए।
लगा है कालाधन:
आपको बता दें लॉटरी में काला धन भी खपाया गया है। किसी ने 68 लाख, तो किसी ने 26 लाख रुपए, किसी ने 22 लाख, 15 लाख, 18 लाख, 35 लाख रुपए की रकम निवेश की है। अपने हाथ के हिसाब से ही लोगों ने इस लाटरी में निवेश किया लेकिन लॉटरीबाज के हाथ खड़े करने के बाद कई लोग सदमे में हैं। इनमें से कुछ के पैसे का हिसाब किताब नहीं है जिसके चलते वह कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

बना रहा तरह-तरह के बहाने:
लॉटरीबाज पैसे चुकाने के नाम पर तरह-तरह के बहाने बना रहा है। उसका दावा है कि एक शख्स पर उसका सवा करोड़ रुपए बकाया है जो पहले श्रीनगर में ही रहता था लेकिन अब अन्य कॉलोनी में रह रहा है जिसने 50 हजार रुपए प्रतिमाह किश्त के रूप में चुकाने का आश्वासन लोगों को दिया जिससे लॉटरी में निवेश करने वालों ने इंकार कर दिया।
एक अनार सौ बीमार:
वैसे तो लॉटरीबाज ने हाथ खड़े कर दिए हैं लेकिन निवेश करने वालों की नजर लॉटरीबाज की संपत्ति पर है। देनदारी छह करोड़ के आसपास की है।
कहां गया पैसा:
लॉटरीबाज सभी से यह कह रहा है कि उनके द्वारा दिया गया पैसा डूब गया लेकिन इस बात का स्पष्ट उत्तर नहीं दे पा रहा कि पैसा आखिर गया कहां है?
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























