हापुड़: श्री बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व










हापुड़: श्री बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम व हर्षालस के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब श्री बालाजी धाम में उमड़ा और उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए। साथ ही लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। हापुड़ के साथ-साथ अच्छेजा, श्याम नगर, सबली, प्रीत विहार, आनंद विहार आदि मोहल्लों के साथ-साथ पिलखुवा, बाबूगढ़, धौलाना, गाजियाबाद आदि इलाकों से भी भक्त बड़ी संख्या में श्री बालाजी धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्ति के गीतों पर जमकर थिरके। नन्हे-मुन्ने, राधा कृष्ण ने सभी काम मनमोहन लिया। लड्डू गोपाल को झूला झुलाने पर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया। भक्तों में माखन मिश्री, टॉफी, लड्डू, पेड़े आदि का प्रसाद वितरित किया गया।

हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित दिव्य धाम श्री बालाजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। श्री कृष्ण को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज, मंदिर के मुख्य पुजारी उमाशंकर, श्रद्धालु आरती गोयल, कपिल, यश, पंकज, मोहित, पुलकित, श्रेयांशी, प्रिंस, गौरव त्यागी, लता गोयल आदि उपस्थित रहे।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601








  • Related Posts

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज, अनूपपुर डिबाई, जनपद- हापुड़ में कार्यरत वरिष्ठ विज्ञान…

    Read more

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    🔊 Listen to this पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण

    गढ़: महाशिवरात्रि के चलते तीर्थनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

    गढ़: महाशिवरात्रि के चलते तीर्थनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पिलखुवा: दबंगों ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना

    पिलखुवा: दबंगों ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना
    error: Content is protected !!