हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो बहनों ने मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोगों पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप लगाया। दोनों बहनों ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप मंढ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सभी आरोप असत्य और भ्रामक पाए गए। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया का कहना है कि महिलाओं द्वारा चौराहे पर टोना टोटका किया गया था जिसका सभासद व अन्य लोगों ने विरोध किया जिसके पश्चात दोनों ने गलत आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप असत्य है।

दरअसल रविवार को पटेल नगर निवासी दो बहनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। रोती बिलखती बहनों ने अपनी मां के साथ कहा कि मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोग दोनों को निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दे रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने जांच शुरू की और सभी आरोप असत्य पाए गए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























