
हापुड़: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव निवासी किशोरी कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली और संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 साल की बहन गांव दोस्तोई रोड स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 8 अगस्त की सुबह 7:30 वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से गई थी। दोपहर बाद तक घर ना लौटने पर उसके परिजनों के साथ बहन को आसपास के रिश्तेदारों में काफी तलाश किया। इसके बाद भी उसकी बहन का कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























