
हापुड़: रामलीला मैदान में झूले पर जमकर हो रही स्टंटबाजी, मौत को दावत देने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मेले में जमकर स्टंटबाजी हो रही है। पुलिस के सामने ही नियमों को धूल चटकार झूले पर स्टंट का खेल खेला जा रहा है। मामला गुरुवार की रात का है जब तीन लोग झूले पर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मेला देखने पहुंचे लोगों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला गुरुवार की रात का है जब तीन लोग झूले पर अपनी जान को जोखिम में डालकर लटकते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के सामने ही मौत को चुनौती देने वाले इन तीन युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस स्टंट बाजी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पर भी सवाल बना हुआ है। दशहरा पर्व को देखते हुए मेले में भीड़ उमड़ रही है लेकिन इस तरह का स्टंट कितना खतरनाक साबित हो सकता है इससे सभी वाकिफ है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065































