हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला कवि नगर निवासी डॉ वीरेंद्र कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने आईआईटी दिल्ली से अपना शोध कार्य पूर्ण करते हुए गुरुवार को पीएचडी थीसिस का वायवा सफलतापूर्वक पास किया और भौतिक विज्ञान में पीएचडी की उपाधि अर्जित की जिससे जनपद हापुड़ का नाम रोशन हुआ है। बता दें कि डॉ वीरेंद्र कुमार ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक की दो डिग्रियां, परास्नातक की तीन डिग्रियां हासिल की। उसके पश्चात सीएसआईआर यूजीसी द्वारा आयोजित भौतिक विज्ञान विषय में नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की और आईआईटी दिल्ली में पांच वर्ष तक पीएचडी शोध कार्य किया। गुरुवार को पीएचडी थीसिस का वायवा सफलतापूर्वक पास कर उन्होंने पीएचडी की उपाधि अर्जित की है जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है।

https://ehapurnews.com/for-low-interest-loan-contact-9756129288/




























