
खेतों में काम कर रही महिलाओं को हापुड़ एसपी ने किया जागरूक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह सोमवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता पहुंचे जहां खेतों में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूक किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
बता दें कि शासन द्वारा एक मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके बारे में महिलाओं को बताया गया जहां पहुंचकर महिलाएं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इस दौरान एसपी ने खेतों में काम कर रही महिलाओं की समस्याओं को भी सुना और उसके समाधान के निर्देश संबंधित को दिए।
हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने पत्रकारों को बताया कि महिला की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को लेकर मेगा इवेंट मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है जहां सभी विभाग महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह कटिबंध है। खेतों में काम कर रही महिलाओं से एसपी ने जब उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो बताया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार है। वहीं खेतों में काम करने वाली लड़कियों को स्किल्ड लेबर के रूप में उनका कौशल विकास करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। एसपी ने इस दौरान महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया और संबंधित को नंबर भी उपलब्ध कराए। इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































