हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ विधानसभा सीट समेत तीनों सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होंगे. चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. यदि हापुड़ सीट की बात की जाए तो रालोद-सपा गठबंधन से प्रत्याशी गजराज सिंह ने अभी तक चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है. दूसरे नंबर पर खर्च करने वाले बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह उर्फ मोनू है जबकि तीसरे नंबर पर चुनाव प्रचार में खर्च करने वाली कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि है.
गजराज सिंह ने चुनाव प्रचार में अभी तक चार लाख 43 हजार 320 रुपए खर्च किए हैं जबकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह उर्फ मोनू ने अभी तक चुनाव प्रचार में एक लाख 99 हजार 615 रुपए खर्च किए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि ने चुनाव प्रचार में अभी तक एक लाख 34 हजार 890 रुपए खर्च किए हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























