
हापुड़: मां मंशा देवी मंदिर की शिखर पर चांदी का झंडा स्थापित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर की शिखर पर रविवार को चांदी का झंडा स्थापित किया गया। इस अवसर भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। चांदी के झंडे की स्थापना से मंदिर की भव्यता और बढ़ गई।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मनसा देवी मैया के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु मैया से कुछ मांगता है तो मां उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। नवरात्रि में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मैया के दर्शन किए। रविवार को मंदिर के शिखर पर चांदी के झंडे की स्थापना की गई। इस अवसर पर शिव कुमार मित्तल , विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, महेश तोमर, पुनीत गोयल, मुकेश कुमार गोयल (पेंट वाले), अजय गर्ग , अनन्त स्वामी, याद राम सैनी , खिलेंदर सैनी, सुनील सैनी, मोनू, सोनू आदि उपस्थित रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

































