हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी कमर कस ली है। हापुड़ के वार्ड नंबर 34 के लिए आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी सदस्य शालू सिंघल ने सभासद पद के लिए फॉर्म भर कर आवेदन किया।
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें वार्ड नंबर 34 से शालू सिंघल ने फार्म भरा।
शालू सिंघल ने कहा कि आने वाले समय में वार्ड नंबर 34 की जनता के लिए उनका मेनिफेस्टो होगा : स्वच्छ सडक और नाली, बंदर रहित कॉलोनी, खंभों पर लाइटें, खराब सड़को की मरम्मत, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक, लोगो की समस्या सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ऑफिस खोला जायेगा और वार्ड की परेशानी से जनता को निजात दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र, युवा जिलाअध्यक्ष मयंक सोलंकी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह और व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष दीपक भी उपस्थित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























