हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बदमाश लगातार व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। बाइक सवार तीन बदमाशों ने अब हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी गली नंबर सात में एक व्यापारी सुशील कुमार पर फायरिंग कर दी और दिनदहाड़े सात लाख की लूट को अंजाम दिया। इस दौरान व्यापारी को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा है।
बता दें पूरा मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी का है जहां स्थित एक आश्रम के सामने बदमाशों ने दिनदहाड़े सात लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। बेखौंफ हथियारबंद बदमाशों ने बेधड़क होकर व्यापारी पर फायर कर दिया जिससे वह घायल हो गया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739































