हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली विभाग की टीम जगह-जगह छापेमारी कर बिजली चोरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रही है. बिजली चोरों को विद्युत निगम बक्श ने के मूड में जरा भी नजर नहीं आ रहा. इसी क्रम में जेई शिव अवतार शर्मा ने अपनी टीम के साथ हापुड़ के अतरपुरा, वाल्मीकि बस्ती, न्यू प्रेमपुरा आदि क्षेत्रों में छापा मारा और बिजली चोरों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की. इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने सात विद्युत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
बिजली विभाग ने जब वाल्मीकि बस्ती में छापा मारा तो जसवीर सिंह पुत्र बंटे सिंह, राहुल कुमार पुत्र संजय, सुरेश पुत्र बाबूलाल, मोनू कुमार पुत्र सोना सिंह, मदन सिंह पुत्र बाबूलाल, भोले राम पुत्र बाबूलाल, राजेंद्र कुमार पुत्र मल्लूराम कटिया डालकर चोरी करते हुए पकड़े गए जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस दौरान जेई शिव अवतार शर्मा के साथ, टीजी-2 विशंभर दयाल, संविदा कर्मी रवि कुमार, सचिन कुमार, राम कुमार मौजूद रहे.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























