
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र सिंह के मकान पर पुलिस ने शनिवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया और चेतावनी दी कि यदि आरोपी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ तो संपत्ति की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने मुनादी कराकर मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
बता दें कि राजेंद्र सिंह एक मामले में न्यायालय से वांछित चल रहा है। वह कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुआ जिसके बाद कोर्ट ने NBW जारी किया लेकिन तब भी आरोपी प्रस्तुत नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और चेतावनी दी कि यदि अभी भी आरोपी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ तो मकान की कुर्की की जाएगी। मुनादी करा कर क्षेत्रवासियों को पुलिस ने सूचना दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























