
👁 149 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में स्थित महेंद्र भारत गैस एजेंसी पर प्रशासन की टीम ने गुरुवार को सीलिंग की कार्रवाई की। सीलिंग की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गुरुवार को ट्याला में स्थित महेंद्र गैस सिलेंडर एजेंसी पर उपभोक्ता पहुंचे और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। वही अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर जांच की। संज्ञान लेते हुए एजेंसी पर सीलिंग की कार्रवाई की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























