
हापुड़ः बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टून ले उड़े स्कूटी सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दो स्कूटी सवार बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टून चोरी पर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले से पुलिस को अवगत कराया जहां पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी अजय कुमार सिगरेट का कारोबार करते हैं उन्होंने बताया कि 26 मार्च की शाम वह बुलंदशहर रोड स्थित बक्श सिलाई एंड कंपनी से गोल्ड फ्लैक ब्रांड की सीक्रेट का एक बड़ा कार्टून लेकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। कार्टून में करीब 1200 सिगरेट की डिब्बियां थी। जिसके बाद अजय कुमार इंद्रलोक कॉलोनी में बंटी टोफी वाले की दुकान के सामने रुके और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर कुछ सामान लेने चले गए वहीं पहले से घात लगाए दो स्कूटी सवार अज्ञात चोरों ने मौका पाकर बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टून उठा लिया और वहां से रफू चक्कर हो गए। कुछ समय बाद जब अजय बाहर आए तो देखा कार्टून गायब था। इधर-उधर खोजने के बाद राहगीरों से पता चला कि दो स्कूटी सवार आए थे और कार्टून लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सिगरेट की कीमत लगभग 1.23 लाख रुपए है। पीड़ित ने भारी नुकसान बताया है उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कूटी सवार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है ताकि स्कूटी बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




























