
हापुड़: पारस घी के नकली घी की शिकायत पर पांच ठिकानों से लिए नमूने
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हापुड़ के मंडी पाटिया स्थित कुमार अरुण कुमार समेत तीन फर्मों से पारस घी का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। साथ ही एजेंसी और आपूर्तिकर्ता के यहां से भी नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मिलावटी घी की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की और हापुड़ के राघव किराना स्टोर, सक्सेना किराना स्टोर, कपिल किराना स्टोर से पारस घी का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। साथ ही एजेंसी और आपूर्तिकर्ता के यहां से भी नमूना लिया गया है। रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























