हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की देर शाम ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान चलाया और नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश हैं कि जिन गाड़ियों पर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन आदि लिखे हैं या हूटर लाल, बत्ती लगे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई को गति देने के लिए थाना प्रभारी ने अभियान चलाया और कई वाहनों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने किसी की एक न सुनी और कार्रवाई के क्रम को लगातार जारी रखा। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा जो समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























