
हापुड़: खुले रुपए मांगने के बहाने झटके 60 हजार, कागज़ों की गड्डी थमाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जबरदस्ती रोक लिया और उससे खुले रुपए मांगे जिसके बाद दोनों संदिग्धों ने उससे जेब में रखें ₹60,000 बातों में उलझाकर निकाल लिए और कागजों की गड्डी थमा दी। इसके बाद बाइक सवार रॉन्ग साइड ही फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला गुरुवार की अपराह्न करीब 4:45 बजे के आसपास का है जब हापुड़ में एक दुकानदार के यहां काम करने वाले करण सिंह निवासी वझीलपुर, हापुड़ के कलेक्टर गंज में चाय-पत्ती की सप्लाई कर वापस लौट रहे थे। पीड़ित ने किसी कार्य के लिए पक्का बाग से ₹60,000 की नगदी निकली थी जो उसकी ऊपर वाली जेब में रखी हुई थी।
साइकिल सवार करण सिंह जब चाय-पत्ती सप्लाई कर वापस लौट रहे थे तो बाइक सवार दो संदिग्धों ने उन्हें सिटी प्लाजा के बाहर रोक लिया। साइकिल पकड़कर पीड़ित को रोका। संदिग्धों ने अपनी बाइक को बंद नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसकी जेब में रखी नगदी निकाली और उसकी जगह कागजों की गड्डी रख दी। पीड़ित जब आगे पहुंचा तो उसे ठगी का एहसास हुआ लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























