हापुड़: धमाके के बाद आरपीएफ व जीआरपी अलर्ट, चलाया चेकिंग अभियान












हापुड़: धमाके के बाद आरपीएफ व जीआरपी अलर्ट, चलाया चेकिंग अभियान

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद आरपीएफ और जीआरपी का चेकिंग अभियान जारी है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया जहां ट्रेनों, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज पर चेकिंग की गई। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की। जरूरत पड़ने पर सामान भी चेक किया। स्टेशन के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी सुरक्षा बलों ने जांच की।

आरपीएफ प्रभारी राकेश यादव, एसआई पंकज, अनिल तेवतिया आदि ने मिलकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है। आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। साथ ही उनके सामान की भी जांच की। प्लेटफार्म पर बेवजह घूमने वाले लोगों को हड़काया। साथ ही स्टेशन के वाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।

1st Mall of Hapur || M. 9557396447







  • Related Posts

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/12/2025 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    🔊 Listen to this पिलखुवा में बंदरों का आतंक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह भयभीत हैं और यह बंदर नागरिकों व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस
    error: Content is protected !!