
हापुड़ रोडवेज को मिली 5 नई बसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डियो से विभिन्न मार्गो पर चलने वाली रोडवेज बस के काफिले में 5 नई बर्सों का इजाफा हुआ है, जो यात्रियों के लिए लाभकारी होगा।
रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रुटों पर 123 बसें संचालित हैं। लोकल एवं लंबे रुटों पर बसों की कमी है। जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित चल रहा है। अब हापुड़ डिपो को पांच नई रोडवेज बसें मिल गई हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि पांच नई बसें डिपो को मिल गई हैं। बसों के आने से राजस्व भी बढ़ेगा। यात्रियों को बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
12 बसें कंडम : हापुड़ डिपो की पुरानी 12 बसें कंडम हो गई हैं। इनकी अवधि पूरी होने के बाद अब ये बसें रुटों पर संचालित नहीं होंगी। रिपोर्ट एआरएम ने मुख्यालय को भेज दी है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867


























