हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): यहां रामलीला मैदान में गुरूवार की भोर में जैसे ही भगवान श्री राम ने रावण, कुम्भकरण, मेघनाद के प्रतीक पुतलों को अग्नि दिखाई तो पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। हापुड़ में परम्परा है कि रावण, कुम्भकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन दशहरा पर्व से अगले दिन भोर में किया जाता है। पुतलों के दहन से पूर्व रामलीला मैदान सलोचना सती, अहिरावण रावण वध लीला का मंचन किया गया। वर्षा ने रावण, कुम्भ करण , मेघनाथ के पुतलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था फिर भी पुतलों का दहन देखने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग एकत्र हुए। दशहहरा पर्व को शातिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। वाहनों का रूट डायवर्ट करने के साथ गुडों पर निगाह रखने हेतु रामलीला मैदान में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया। जिलाधिकारी मेघा रुपम, पुलिस अधीसक दीपक भूकर ने पुलिंस बल के साथ मेला परिसर का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






























