भारत माता की जय से गूंजा हापुड़










भारत माता की जय से गूंजा हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर हापुड़ की चारों दिशाएं भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठी। हापुड़ में शुक्रवार को निकाली गई जय हिंद तिरंगा यात्रा किसान संगठनों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के नुमाइंदे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ ने की।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, तथा महिला बिग्रेड पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी, मुकेश प्रजापति,रितिक त्यागी, मोनिका त्यागी आदि राष्ट्रीय ध्वज व संगठन का प्रतीक झंडा हाथों में लेकर हापुड़ के भगवती गंज में एकत्र हुए और भारत माता की जय के साथ जय हिंद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा हापुड़ के जिस भी मार्ग से निकली, लोंगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया औऱ यात्रा में शामिल हुए।
जय हिंद तिरंगा यात्रा में बढ़ते हुए लोगों का कांरवा भगवती गंज से पक्का बाग व अतरपुरा चौपला तथा तहसील चौपला से फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड से नगर पालिका परिषद हापुड़ में शहीद स्तम्भ पर पहुंचा, जहां तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने स्वाधीनता संग्राम के शहीदों का स्मरण करते हुए अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!