
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जसरूप नगर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय को अपना दुखड़ा सुनाया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को सुन शीघ्र से शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
मामला सोमवार का है जब जसरूप नगर के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने बताया कि क्षेत्र में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। रास्ते पर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से बीमारियां पनप रही है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जल भराव के कारण गंदगी फैल रही है। हालात काफी ज्यादा खराब हो चुके हैं। लोगों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद जिलाधिकारी ने शीघ्र से शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























