
हापुड़ निवासी ने वाराणसी में गोल्ड समेत चार मेडल झटके
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): वाराणसी में 24 से 27 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता में हापुड़ जिले की तैराक पिहुल चौधरी ने मेरठ मंडल के तरफ से प्रतिभाग करते हुए एक स्वर्ण पदक सहित कुल 4 मेडल जीतकर मेरठ मंडल एवं हापुड़ का नाम रोशन किया।
हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने बताया कि 12 वर्षीय पिहुल चौधरी प्रतिभावान तैराक है। केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ छावनी में अध्यनरत पिहुल चौधरी का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54 वीँ राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु भी हो गया है जो बेंगलुरु में 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच होगा जिसमें वह आगरा संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।
पीहुल की इस उपलब्धि पर उपक्रीड़ा अधिकारी अरुना ने पिहुल को बधाई देते हुए भविष्य में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। पिहुल की इस उपलब्धि पर हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डाक्टर आनंद प्रकाश ,केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ,शारीरिक शिक्षक उदयनाथ, राजीव वर्मा, बनर्जी भारती ,सुधीर शर्मा ,राजकुमार अग्रवाल अमित कुमार आदि ने बधाई दी।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































