हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव टियाला निवासी प्रीति की मेरठ के मवाना मौहल्ला कल्याण सिंह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि टियाला निवासी प्रीति की शादी 6 साल पहले मेरठ में अटोरा रोड स्थित राहुल से हुई थी. मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. 17 मई की रात को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है.
गुमशुदा की सूचना करने वाले को मिलेगा उचित इनाम: 8449441677
























