
👁 0 views Views
हापुड़ निवासी सलमान की खतौली में सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बड़ौदा कलां निवासी 30 वर्षीय सलमान की खतौली के नेशनल हाईवे स्थित गांव भंगेला के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम चालक सलमान सड़क के बीच खड़े डंपर से टकरा गई। इसके बाद यह हादसा हुआ।
शनिवार की सुबह सलमान डीसीएम गाड़ी लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला के पास पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क के बीच पहले से खराब खड़े डंपर से वह जा भिड़ा। सड़क हादसे में सलमान ने दम तोड़ दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























