हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी मां ने अपनी 15 साल की बेटी के साथ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मां ने दम तोड़ दिया। बेटी का उपचार चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस ने किशोरी से मोबाइल नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा कि सबली निवासी मनोज पुत्र जगदीश पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा है जिसे पिलखुवा के अस्पताल में भर्ती कराया था। घर में कलह हो गई। इसी बीच मनोज की पत्नी सीमा अपनी 15 साल की बेटी को लेकर घर से चली गई। दोनों मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को जहर खाई हुई हालत में मिले। दोनों को जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया जहां मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटी का इलाज चल रहा है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625




























