प्रेमिका के परिजनों द्वारा पीटने पर हापुड़ निवासी युवक ने गाज़ियाबाद में की आत्महत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका के परिजनों द्वारा की गई पिटाई के पश्चात मौत को गले लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे परिवार में कोहराम मचा है। युवक फिलहाल गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन में अपनी बीमार मां प्रेमवती के साथ रह रहा था जिसके पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला 26 वर्षीय ललित कुमार बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। ललित दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मोटर मैकेनिक का काम करता था। करीब पांच साल पहले ललित की मुलाकात दिल्ली के सोनिया विहार कॉलोनी स्थित रहने वाली एक युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। ललित के जीजा लोकेश ने बताया कि ललित ने युवती की मांग में सिंदूर भर रखा था। युवती ने ललित के साथ शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद ललित युवती के घर पहुंचा जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। आहत हुए ललित ने अपने घर में फंदा लगा कर जान दे दी जिसने मरने से पहले अपनी बहन के फोन पर प्रेमिका के साथ फोटो भेजे थे। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!