हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा विहार में रहने वाले रणधीर सिंह से प्लॉट दिलाने के नाम पर 8.75 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला कृष्णा विहार निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने प्लॉट बिक्री करने के संबंध में एक विज्ञापन देखा था। जब उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो वह एक प्रॉपर्टी डीलर का निकला। व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया जो कि मेरठ के सरधना के छुर का रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर रणधीर 30 जून 2023 को मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी में प्लाट देखने पहुंचा जिसकी मुलाकात राहुल ने राजवीर और प्लाट मालिक तरुण से कराई। पीड़ित ने तीनों को 8.75 लाख रुपए दे दिए लेकिन आरोपियों ने बैनामा करने से मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























