हापुड़ निवासी कारोबारी की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बडौदा सिहानी निवासी 39 वर्षीय महबूब की राजनगर एक्सटेंशन में एक युवक ने गोली मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
महबूब पुरानी kर खरीद और बेचने का काम करता था जो की इंदिरापुरम निवासी सुमित से काफी लंबे समय से व्यापार कर रहा था। मामला एक थार कार को किसी और को बेचने का है। सुमित ने महबूब को सोमवार की रात 1:00 बजे फोन कर राजनगर एक्सटेंशन की राजगार्डन सिटी में बुलाया जहां वह और महबूब खड़े होकर थार के संबंध में बात कर रहे थे। तभी अंकित और विजय भी मौके पर पहुंच गए। अंकित ने थार खरीदने के लिए महबूब को पैसे दिए थे लेकिन महबूब ने किसी और को गाड़ी बेच दी। विजय ने अपनी पिस्तौल से महबूब को गोली मार दी जो कि उसके सीने में लगी। आरोपी ने एक और गोली भी चलाई लेकिन वह उसके पास से निकल गई। आरोपी गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद सुमित, महबूब को यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर गाजियाबाद पुलिस ने सुमित, विजय और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जिनमें से पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























