हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी भोपाल को गाजियाबाद के विजय नगर थाना पुलिस ने उसके साथी गौशाला फाटक के निवासी रिदम अग्रवाल के साथ गिरफ्तार किया है जिनसे 17 पेटी पटाखे बरामद हुए हैं। गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच विजय नगर थाने में तैनात दरोगा मनीष चौधरी ने चेकिंग के दौरान एक मालवाहक को रोका जिसमें पटाखे ले जाए जा रहे थे। छोटे हाथी में पटाखों की पेटी ले जाते पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 9 पेटी और आरोपी के घर से आठ पेटी बरामद कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























