
हापुड़: आठ स्कूली वाहनों के पंजीकरण रद्द
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र संचालित हो रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने फिटनेस मानकों का पालन न करने वाले 8 स्कूली वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। विभाग का यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध फिटनेस, परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण समय पर अपडेट कराएं।
परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों और वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























