हापुड़: मेरठ रोड पर स्थित होटल में रेप, आरोपी ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक होटल में मेरठ निवासी एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर तमंचे के बल पर मेरठ रोड पर स्थित होटल में पीड़िता के साथ रेप किया और अप्राकृतिक संबंध बनाएं। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है जिसकी एवज में वह 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है।
पीड़िता का पति और पड़ोस में रहने वाला बिलाल दोनों सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। दो साल पहले बिलाल उसके घर आया और हाल-चाल जानने लगा। इसके बाद उसने अकेला पाकर पीड़िता के साथ रेप किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 22 सितंबर 2023 को आरोपी ने पीड़िता को हापुड़ बुलाया जहां मेरठ रोड पर स्थित एक होटल में ले गया और भाई के साथ मिलकर तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और 10 लाख रुपए की मांग रहा है। पीड़िता ने मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पिलखुवा के होटल नाइट एंड लाइट, बाबूगढ़ के ओयो होटल में भी रेप का मामला सामने आ चुका है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065
























