हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जल जीवन मिशन में हापुड़ दूसरे स्थान पर चल रहा है. इस मिशन के तहत घर-घर को पाइप लाइन से जोड़ने की योजना है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सबसे आगे बागपत और दूसरे स्थान पर हापुड़ है जहां 53 हजार 314 घरों तक पानी पहुंचने लगा. हालांकि लक्ष्य 148356 घरों तक जल पहुंचाना है.
बता दें कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है जहां बढ़ती जनसंख्या के साथ पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है. इन इलाकों में पानी की सुविधा ना होने से ग्रामीणों को दूर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है. इसके लिए सरकार ने जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की है जिसके तहत हर घर को पानी की पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा. इसमें हापुड़ दूसरे स्थान पर चल रहा है.



श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अजय कुमार अग्रवाल (मुर्गी दाने वाले) उपमंत्री पद हेतु मेैदान में































