हापुड़: भारी तूफान के कारण रेलवे उद्यान हुआ तहस-नहस, 50 से अधिक पेड़ों को पहुंची क्षति












हापुड़: भारी तूफान के कारण रेलवे उद्यान हुआ तहस-नहस, 50 से अधिक पेड़ों को पहुंची क्षति

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात आए भयंकर तूफान के कारण जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए। कई पेड़ तो इस दौरान जड़ से उखड़ गए। शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां पर इस तूफान के कारण नुकसान न पहुंचा हो। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे उद्यान भी भयंकर तूफान के कारण प्रभावित हो गया। जहां खड़े हरे भरे पेड़ हवा की तेज गति के आगे बेबस दिखाई दिए। पेड़ तहस-नहस हो गए। कुछ पेड़ों की तो शाखाएं टूट गई तो कुछ पेड़ तो जड़ से ही उखड़ कर गिर गए। इस दौरान जॉगिंग ट्रैक, पार्क में लगी लाइट आदि प्रभावित हो गई। गुरुवार की सुबह जब लोग पार्क में योगा व जॉगिंग करने के लिए पहुंचे तो उन्हें पार्क में हुई तहस-नहस के बारे में जानकारी हुई। 50 से अधिक छोटे-बड़े पेड़ इस दौरान प्रभावित हुए हैं? लोगों ने आगे आकर एकता का परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पार्क को फिर से हरा-भरा कर पेड़ों की श्रृंखला से सजाने का फैसला लिया है। लोगों ने एक राय होकर कहा कि वह पार्क में फिर से वृक्षारोपण तथा पौधारोपण करेंगे और उन्हें फलदार तथा छायादार बनाएंगे।

हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे उद्यान में बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। जब गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए पहुंचे तो देखा कि पार्क बुरी तरीके से तहस-नहस हो चुका है। पार्क के अंदर बाहर खड़े पेड़ की टहनियां टूट कर गिर चुकी है। कई पेड़ तो जड़ से उखड़ गए हैं जिसकी वजह से काफी ज्यादा क्षति पहुंची है। कई पेड़ तो जॉगिंग ट्रेक पर ही गिर गए जिसकी वजह से लोगों को जोगिंग करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। टूटे व क्षतिग्रस्त पेड़ों को देखकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। सैकड़ों की संख्या में खड़े यहां हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने कड़ा परिश्रम कर इस पार्क को एक उद्यान का रूप दिया था लेकिन तूफान ने मेहनत को बर्बाद कर दिया। अब लोगों ने फिर से पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    🔊 Listen to this पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
    error: Content is protected !!