हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई के समीप शुक्रवार को एक आठ फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर स्थानीय लोगों में हड़बड़ी मच गई। पास के रहने वाले और स्नेक लवर शिवम चौधरी मौके पर पहुंचे जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए अजगर को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जब क्षेत्र में अजगर निकला तो लोगों के होश उड़ गए। सभी में दहशत की स्थिति बन गई। शिवम चौधरी ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























